सपा छात्रसभा राष्ट्रीय महासचिव का जौनपुर में हुआ स्वागत

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर वाराणसी निवासी संदीप सिंह स्वर्णकार को समाजवादी छात्रसभा का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किये जाने के पश्चात अपने गृह जनपद वाराणसी प्रथम आगमन के दौरान जौनपुर में पूर्व जिलाध्यक्ष छात्रसभा अतुल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ द्वारा शहर के वाजिदपुर तिराहे पर भव्य स्वागत किया।

उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है ऐसे में समाजवादी पार्टी सभी वर्गों को अपने साथ जोड़ने के लिए प्रयास तेज कर दिए है इसी क्रम में प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के तेज तर्राक सपा नेता संदीप सिंह स्वर्णकार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूथ यूनिट छात्रसभा का राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया। मनोनयन के बाद गृह जनपद प्रथम आगमन पर आज नगर के वाजिद पुर तिराहे पर समाजवादी छत्रसभा के पूर्व जिलाध्यक्ष अतुल सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओ के हुजूम के साथ उनका माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। 

इस दौरान अतुल सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी हर वर्ग का सम्मान करती है संदीप स्वर्णकार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय कमेटी में समायोजित कर हम युवाओ के मनोबल को बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि संदीप जैसे जमीनी कार्यकर्ता को सम्मान दिए जाने पर हम सभी युवा अखिलेश जी का कृतज्ञता पूर्वक आभार प्रकट करते है।

इस अवसर पर रामबचन यादव, विनय यादव, अनिल यादव मास्टर, विशाल चौबे, सोनू यदुवँशी, अंकित यादव, निर्भय, अभय, अमन, संजय यादव, विक्की सोनकर, बेचन, सोनू रजक, सौरभ सिंह समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

BSA ने 30 बच्चों को पहनाई माला, कराया नामांकन… अभिभावकों ने रख दी बड़ी मांग!

डीआईजी वैभव कृष्णा की सलामी में गूंजा आरटीसी दीक्षांत परेड का गौरव, 687 नए आरक्षियों ने लिया सेवा-संकल्प

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 के दूसरे दिन जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया