सपा की बैठक में मतदाता सूची में नाम वृद्धि पर जोर




जौनपुर। समाजवादी पार्टी भी विधान सभा चुनाव 2022 की तैयारियों में जुट गयी है। सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ द्वारा 'चलो बूथ की ओर' कार्यक्रम को अमली जामा पहनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी संबंध में रोडवेज स्थित होटल अवध प्लाजा पर जिला महासचिव हिसामुद्दीन की अध्यक्षता में बैठक हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री व विधायक शैलेंद्र यादव ललई ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर भाजपा सरकार की जनविरोधी, गरीब विरोधी व किसान विरोधी नीतियों के बारे में बताएं। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री योगी तानाशाही के रास्ते पर चल रहे हैं। आज गरीब मजदूर व किसान सरकार की दमन व अत्याचार भ्रष्टाचार, पुलिस उत्पीड़न, महंगाई से त्रस्त हैं।
ललई यादव ने पदाधिकारियों से कहा कि 2022 की तैयारी में प्राण व प्रण से जुट जाएं। चुनाव आयोग से मतदाता सूची के संशोधन व कटे मतदाता बढ़ाने के लिए तारीखें निश्चित कर दिया है। सभी पदाधिकारी गांव-गांव कार्यक्रम बनाकर मतदाता बढ़ाने व लोगों को सरकार की जनविरोधी नीतियों को बताने का कार्य करें। पूर्व बसपा नेत्री सुशीला राव ने थामा सपा का दामन और प्रारम्भिक सदस्यता ग्रहण किया।
बैठक में विधानसभा अध्यक्ष मिथलेश यादव, संजय यादव  अरशद खान, प्रमोद यादव, देवमणि यादव, राजमणी यादव, सूफियान आदि रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

पीयू को भारत सरकार से मिला प्रशस्ति-पत्र ,कुलपति के मार्गदर्शन में मिली बड़ी उपलब्धि