महिलाओ का समुचित सम्मान सपा सरकार के शासन काल में था - श्याम बहादूर पाल


1090 सहित महिला सुरक्षा के लिए अखिलेश जी का धन्यवाद - पूनम मौर्य

नगर अध्यक्ष सोनी ने घोषित किया अपनी कमेटी, इन महिलाओ को मिली जिम्मेदारी 
जौनपुर। समाजवादी महिला सभा की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल ने कहा कि वर्तमान सरकार महिलाओं के प्रति निरंकुश एवं लापरवाह है पूर्व में समाजवादी पार्टी की सरकार में अखिलेश यादव जी ने कन्या विद्याधन, वृद्धा पेंशन, 1090 महिला सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन बनाकर महिलाओं को समुचित सम्मान देने का काम किया था।
पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव सुश्री पूनम मौर्या ने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी वर्गों के लिए काम करती है महिलाओं के प्रति हमारे नेता अखिलेश यादव की सोच ज्यादा गंभीर है पिछली सरकार में महिलाओं के उत्थान के लिए कई महत्वकांक्षी योजनाएं चलाकर उनकी सुरक्षा व सम्मान बढ़ाने का काम किया था। 2022 में भी महिलाओं को समुचित सम्मान देने के लिए सपा की सरकार बनाएंगे।
वर्तमान में भाजपा सरकार वोट बढ़ाने और घटाने के नाम पर बड़ी साजिश रचने जा रही है ऐसे में हम सब को सजग होकर के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश 21 नवंबर वह 27 नवंबर को अपने बूथों पर जाकर नए वोट जोड़ने और विलोपन, संशोधन कराने का काम जिम्मेदारी से करना होगा तब जाकर के 2022 का मिशन को सफलता मिलेगी।
नगर अध्यक्ष सोनी यादव ने इस बैठक में अपनी कार्यकारिणी की घोषणा भी की जिसमें मारिया अली को नगर महासचिव यासमीन, उजैदा बेगम, नुसरत फातमा, अंसरी बेगम को नगर उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है,कोषाध्यक्ष के पद पर तराना सचिव के पद पर सीता चौधरी, गीता चौधरी, शमा परवीन एवं उजमा को जिम्मेदारी दी गई है।
मुस्कान, सितारा, माधुरी देवी, कंचन बिंद, सीता विश्वकर्मा,नसरीन, जूली, सिम्मी, हीरामणि गौतम, गीता कनौजिया, कुसुम बिंद, सुभावती विश्वकर्मा, सुनीता यादव, ईश्वरी जहां, आभा, बदरून्न निशा, किरण, रिंजु, निन्ना, सोनिया और सोनम 
सहित 25 कार्यकारिणी सदस्य नामित किए गए इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सोनी यादव ने सभी को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए 2022 के मिशन को कामयाब बनाने का निर्देश दिया।
बैठक में 1 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष व एमएलसी श्रीमती लीलावती कुशवाहा के जनपद आगमन पर एवं 14 तथा 15 दिसंबर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जूही सिंह जी के कार्यक्रम पर विचार विमर्श हुआ।
 इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष कमालुद्दीन अंसारी महिला सभा की जिला अध्यक्ष मालती निषाद ज़िला महासचिव सीमा खान,मंजय कनौजिया, प्रमोद यादव, राजा समाजवादी व हरीश यादव मौजूद रहे। बैठक का संचालन नगर महासचिव मारिया अली ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

पीयू को भारत सरकार से मिला प्रशस्ति-पत्र ,कुलपति के मार्गदर्शन में मिली बड़ी उपलब्धि