माध्यमिक शिक्षक संघ के विद्यालयी इकाई का चुनाव अवधेश कुमार सिंह अध्यक्ष और ताहिर मंत्री बने


जौनपुर। प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के विद्यालय इकाई सहकारी इंटर कॉलेज मिहरांवा में शाखा इकाई का निर्वाचन चुनाव अधिकारी वरिष्ठ प्रवक्ता रघुवीर रजक तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवशंकर यादव की देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमें अवधेश कुमार सिंह को अध्यक्ष तथा मोहम्मद ताहिर को मंत्री निर्वाचित घोषित किया गया। शाखा में दिनेश यादव एवम राजकुमार को उपाध्यक्ष तथा तेजबहादुर को संयुक्त मंत्री,देवेंद्रनाथ को कोषाध्यक्ष,शांतिलाल को आय व्यय निरीक्षक, पंकज कुमार मीडिया प्रभारी,गृजेश वर्मा,अशोक राम,पूजा यादव, सुधा गुप्ता,दिनेश कुमार सरोज, डा.संतोष कुमार सिंह,विनय तिवारी जिला प्रतिनिधि  निर्वाचित घोषित किए गया। जनपद उपाध्यक्ष  एवम् शाखा के संरक्षक राजेश यादव वरिष्ठ शिक्षक सुभाष चंद्र उपाध्याय ने नवगठित कार्यकारिणी को अपनी शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।
 जिलाध्यक्ष सुधाकर सिंह तथा जिलामंत्री प्रमोद कुमार सिंह ने नवगठित कार्यकारिणी को अपनी बधाई दी तथा उम्मीद व्यक्त किया कि अवधेश कुमार सिंह के नेतृत्व में विद्यालय इकाई जनपद जौनपुर के संगठन को  मजबूती के साथ सहयोग करेगी जिससे समस्याओं के निस्तारण में साथियों को लाभ मिलेगा।

Comments

Popular posts from this blog

लेखपाल समेत सात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

**"गोंड वीरांगना महारानी दुर्गावती के 461वें बलिदान दिवस पर जोरदार मांगें: जाति प्रमाण पत्र, प्रतिमा स्थापना और आरक्षण की माँग"**

बिजली विभाग का मॉर्निंग रेड अभियान: 39 कनेक्शन काटे, 12.62 लाख की वसूली