शादी के आठ साल बाद खुला राज कि पति क्यों नहीं बना रहा था पत्नी संबंध, पत्नी को बार-बार दबाव बनाने पर पता चला वो तो...



गुजरात के वडोदरा से एक ऐसा मामला शोसल मीडिया पर वायरल है जिसने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं। यहां रहने वाली एक महिला को उसकी शादी के आठ साल बाद पता चला कि उसका पति पहले 'एक महिला' था। वह लिंग परिवर्तन करवा कर पुरुष बना था और उसके बाद महिला से शादी रचाई थी। जब महिला को इस बारे में पता चला तो उसके होश ही उड़ गए। इसके बाद महिला ने अपने पति के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज कराई है।  

शीतल(बदला हुआ नाम) ने बताया कि उसके पहले पति की मौत एक सड़क दुर्घटना में हो गई थी। उसकी एक 14 साल की बेटी भी है। इसके बाद उसने दोबारा शादी करने का निर्णय लिया। करीब नौ साल पहले उसकी मुलाकात मैट्रिमोनियल साइट पर विराज वर्धन नाम के एक शख्स से हुई। इसके बाद दोनों 2014 में परिवार की रजामंदी से शादी के बंधन में बंध गए। 
शीतल ने बताया, शादी के बाद वह अपने पति विराज के साथ हनीमून पर कश्मीर गई थी। यहां आने के बाद विराज अपनी पत्नी शीतल में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाता था। शीतल ने बताया, कई दिनों तक विराज ने उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए। उसने जब भी इसके लिए दबाव डाला तो विराज ने बहाना करके मना कर दिया। उसने बताया, कुछ साल पहले रूस में हुई एक दुर्घटना की वजह से वह यौन संबंध नहीं बना सकता ।


शीतल ने आरोप लगाया कि 2020 में विराज मोटापा घटाने के लिए बेरियाट्रिक सर्जरी का बहाना बनाकर कोलकाता चला गया। हालांकि, उसने दावा किया कि विराज ने कोलकाता आकर पुरुष अंगों को प्रत्यारोपित करने के लिए सर्जरी करवाई। कोलकाता से वापस आकर विराज ने शीतल के साथ जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए और इस बारे में किसी को भी बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। शीतल को जब विराज की हकीकत के बारे में पता चला तो उसने पुलिस में जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने और धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कराया है। अब मामला पुलिस के पास चल रहा है। 

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व सांसद धनंजय सिंह के प्राइवेट गनर को गोली मारकर हत्या इलाके में कोहराम पुलिस छानबीन में जुटी

21 अप्रैल को जौनपुर पहुंच कर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे बाबू सिंह कुशवाहा, जाने क्या है पूरा कार्यक्रम

सपा ने जारी किया सात लोकसभा के लिए प्रत्याशियों की सूची,जौनपुर से मौर्य समाज पर दांव,बाबू सिंह कुशवाहा प्रत्याशी घोषित देखे सूची