जानिए मौसम का हाल,रविवार सबसे कोल्ड डे घोषित,घरो दुबकने को लोग रहे मजबूर, अलाव की व्यवस्थाएं रही नाकाफी



जौनपुर। भीषण शीतलहर और गलन के इस मौसम में 14 जनवरी रविवार को सुबह से शाम तक कोहरे की चादरो से ढका सूरज दिखाई तक नही दिया। गलन ठिठुरन से लोग कांपते नजर आए इसका व्यापक असर मकर संक्रांति के पर्व पर नजर आया है बाजारो चहल-पहल कम नजर आयी। जन मानस हाड़ कपांने वाली इस ठंड और ठिठुरन से बचने के लिए लगभग पूरे दिन घरो में दुबके रहे। हलांकि भीषण शीतलहर ठंड और ठिठुरन के बाद भी बहन बेटियों के लिए आम जन लाई चूरा आदि लेकर शीतलहर की परवाह किये बगैर पहुंचाने को भी मजबूर नजर आए। 
मौसम विज्ञानी के अनुसार रविवार का दिन इस शीतलहर का सबसे अधिक ठंडा दिन रहा है।तापमान का पारा दिन में 6 से 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। शहर से लेकर बाजार और गांव तक लोग पूरे दिन अलाव जला कर ठंड और ठिठुरन से बचने का प्रयास करते नजर आए। शहर में तो जिला प्रशासन और नगर पालिका की ओर से कुछ सार्वजनिक स्थानो पर अलाव जलाने की व्यवस्थायें तो दिखाई दी लेकिन ग्रामीण इलाको में सरकारी स्तर पर किसी तरह की कोई भी अलाव जलाने की व्यवस्था नही नजर आयी है।
कड़ाके की ठंड और गलन के कारण अब तो गरीब श्रमिक परिवारो में फांकाकसी की नौबत आने लगी है गरीब श्रमिक ठंड के चलते घरो से निकलने का साहस नहीं कर सके। जबकि ऐसे रोज कमाते और पेट भरने का काम करते है। व्यापार पर भी ठिठुरन भरी ठंडक का खास असर देखा गया है। सायंकाल होते ही फिर कोहरा की चादर पूरे वातावरण को अपने आगोश में लेने लगी थी।
सुबह के समय कोहरे के कारण दृश्यता की स्थित शून्य के आसपास पहुंच गई थी। पूरे दिन वाहन लाईट जला कर रेंगते नजर आए है।वाहनो की रफ्तार को कोहरे ने खासा ब्रेक लगाए रखा। इतना ही नहीं जौनपुर आने जाने वाली सभी ट्रेने घन्टो विलम्बित रही है इसका मुख्य कारण कोहरा ही था। मौसम विज्ञानी डाॅ सुरेश कुमार की माने तो यह स्थिति अभी तीन चार दिनो तक पूरे पूर्वांचल के जिलो में बनी रहेगी। इससे बचने के लिए जन मानस को सावधान रहने की जरूरत है। पूर्वांचल के लगभग सभी जिलो में अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर संसदीय सीट पर टिकट परिवर्तन की अफवाह पर बसपा के मंडल क्वार्डिनेटर की दो टुक,मतदाता अफवाहो से बचे

लोकसभा चुनावः बसपा का टिकट बदला श्रीकला धनंजय सिंह हटी,श्याम सिंह यादव चुनावी मैदान में,निकलने लगे है राजनैतिक मायने

नौ फर्जी पत्रकार गिरफ्तार पुलिस विभाग के अधिकारी ने पूरे प्रदेश के जिलो में अभियान चलाने का दिया निर्देश