ट्रांसफार्मर को न बदले जाने से आक्रोशित वनवासियों ने एसडीएम कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन

एसडीएम को दिया ज्ञापन 


केराकत, जौनपुर। विकास खंड केराकत के ग्राम डेड़ुवाना नदौली में पिछले दो माह से मुसहर बस्ती में लगा ट्रान्सफार्मर जला हुआ है, जिसको न बदले जाने से आक्रोशित वनवासियों ने उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर अपने गुस्से का इजहार किया। उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन देकर जले हुए ट्रान्सफार्मर को तत्काल बदलवाने की मांग किया। प्रदर्शन करने वाले वनवासियों का कहना था कि हमारी मुसहर बस्ती में लगा ट्रान्सफार्मर लगभग दो माह से जला पड़ा है। हम लोग अंधेरे में रात जागकर बिता रहे हैं क्योंकि हम लोग और हम लोगों के बच्चे जमीन पर सोते हैं। हमेशा सांप व बिच्छु का डर बना रहता है। ट्रान्सफार्मर बदलने के नाम पर विद्युत विभाग  के एक कर्मचारी ने हम लोगों से 1800 रुपए चंदा लिया है। अब और पैसे की देने की मांग की जा रही है। आक्रोशित वनवासियों ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर जला ट्रान्सफार्मर जल्द नहीं बदला गया तो हम लोग अनिश्चितकालीन धरना देने पर विवश होंगे। प्रदर्शन करने वालों में बसंतु, प्रकाश मुसहर, करीमन, लछमन, भोभल, लखन्दर, सुशीला, पूनम, शान्ति, हीरावती, उर्मिला, रेखा एवं गुड्डी आदि शामिल रहीं।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस,सभी आरोपी दोषमुक्त