राज्यमंत्री के पिता के अंतिम संस्कार में उमङा जन सैलाब ,अधिकारी नेताओं ने माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

जौनपुर । प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के समाजसेवी पिता  सवधु यादव का 88 साल में निधन हो गया । जिनके अंतिम संस्कार में भारी जन सैलाब उमङ पड़ा । उनका अंतिम संस्कार रामघाट पर पूरे सम्मान के साथ किया गया।
बता दें कि राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के समाजसेवी पिता सवधू के निधन की खबर लगते ही लोगो में शोक की लहर दौड़ गई और भारी संख्या में सुबह लोगों ने पहुंचकर उनके शव पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी ।इसके साथ ही रामघाट पर उनके अंतिम संस्कार में भारी संख्या मे अधिकारी से लेकर नेता विधायक शामिल हुए । जिसमें जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र सिंह पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ, पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद, पूर्व मंत्री विधायक जगदीश नारायण राय, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिन्सू भाजपा के जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, शाहगंज के विधायक रमेश सिंह, आजमगढ़ के विधायक संग्राम यादव, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन, बीएसए गोरखनाथ पटेल, राजदेव यादव, पूर्व उपप्रमुख जितेंद्र सिंह, शिक्षक नेता सुभाष अतरही, डॉ नीलेश सिंह , राजेश मौर्य ,राम सूरत मौर्य तेजू, डॉ संदीप मौर्य , वरिष्ठ सपा नेता लालचंद यादव लाले समेत भारी संख्या में नेता अधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

प्रेमिका से शादी के लिए टावर पर चढ़ा युवक, साढ़े तीन घण्टे बाद उतरा

डीएम को प्रदर्शनी में दिखीं खामियां, झूलों की पीडब्ल्यूडी जांच और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश

*सुल्तानपुर में फेरबदल: ओमप्रकाश राजभर की छुट्टी, गिरीश चंद्र यादव को मिली कमान*