कोविड टीकाकरण में अच्छा काम करने वाली महिला प्रधान को मिला डीएम द्वारा सम्मान पत्र



जौनपुर। जनपद में कोविड 19 टीकाकरण के अभियान में महत्वपूर्ण योगदान करने वाली महिला ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत इटौरी सोनिकपुर अनीता सिंह पत्नी सुधाकर सिंह शिक्षक नेता को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा प्रसस्ति पत्र देकर सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया गया है।
बता दें ग्राम प्रधान अनीता सिंह ने अपने ग्राम सभा में ग्रामीण जनो को मोटीवेट करके 40 वर्ष से अधिक उम्र वालों को बड़ी तादाद में वैक्सीनेशन कराया था। प्रधान के प्रयासो की खबर मिलने पर जिलाधिकारी ने उत्साह वर्धन के लिए प्रधान को सम्मानित करने का फैसला लिया और प्रधान का मान बढ़ा दिया। इस अवसर पर जनपद के सभी आधिकारी गण मौजूद रहे। 

Comments

Popular posts from this blog

*पंचायत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 10 जून से निरीक्षण के लिए उपलब्ध*

प्रेमिका से शादी के लिए टावर पर चढ़ा युवक, साढ़े तीन घण्टे बाद उतरा

डीएम को प्रदर्शनी में दिखीं खामियां, झूलों की पीडब्ल्यूडी जांच और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश