निर्माणाधीन सड़क एन एच 56 का औचक निरीक्षण कर डीएम ने दिया यह निर्देश

 

जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने आज एन.एच 56 सुल्तानपुर-वाराणसी मार्ग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सडक निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जी.एम नागार्जुन राव को निर्देश दिया कि गुणवत्ता पुर्ण कार्य कराते हुए नियत समय में कार्य पूर्ण कराएं।  महरुपुर आरओवी का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है , अवशेष कार्य को भी 15 दिन के भीतर कार्य पूर्ण कर लेने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया।  शिवापर अंडर पास पर ढलाई का कार्य चल रहा था जिसे 15 दिन के भीतर पूर्ण कर लेने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया। डेहरापुर आर.ओ.वी के निरीक्षण के दौरान पाया कि पक्की ढलाई का कार्य चल रहा था ।
    जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कार्य में तेजी लाते हुए प्रत्येक दशा में 30 दिसम्बर 2021 तक दो लेन आम जनता के लिए चालू कर दिया जाए। इस अवसर पर प्रोजेक्ट मैनेजर श्रीनिवास, सुधीर कुमार उपस्थित रहें।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस,सभी आरोपी दोषमुक्त