संयम,वफादारी एवं जागरूकता एड्स से बचाव के लिए जरूरी: प्रो. रमेश चंद्र सिंह


जौनपुर। गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर,जौनपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में 1 दिसंबर,2022 को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर रमेश चंद्र सिंह की अध्यक्षता में एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इस संगोष्ठी में प्राचार्य प्रोफेसर रमेश चंद्र सिंह ने कहा कि संयम, वफादारी एवं जागरूकता से ही हम एड्स से बच सकते हैं।उन्होंने उपस्थित स्वयंसेवकों का आहवान किया कि अधिक से अधिक जागरूकता कार्यक्रम चलाकर लोगों को इस बीमारी के बारे में बताएं।प्रोफेसर अरविन्द कुमार सिंह ने एड्स के बारे में विस्तार से बताया। समन्वयक,राष्ट्रीय सेवा योजना, प्रोफेसर राकेश कुमार यादव ने भारत में एड्स प्रसार एवं सरकार द्वारा बचाव हेतु किये जा रहे उपायों के बारे में विस्तार से छात्रों को बताया।कार्यक्रम का संचालन डॉ लालमणि प्रजापति एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ आलोक प्रताप सिंह विसेन ने किया।इस अवसर पर डॉ अवधेश कुमार मिश्रा,डॉ पंकज सिंह, डॉ नीलमणि सिंह,डॉ जितेंद्र सिंह,डॉ नीलम सिंह, डॉ विष्णुकांत त्रिपाठी,डॉ विकास कुमार यादव, डॉ जितेंद्र कुमार,डॉ नीलू सिंह, डॉ सत्यप्रकाश सिंह, डॉ रत्नेश प्रजापति कार्यालय अधीक्षक बिंद प्रताप सिंह, गंगा प्रसाद सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर में भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस खड़े ट्रक से टकराई, चालक की मौत, 9 यात्री घायल

जौनपुर महोत्सव में गूंजा ‘विकसित भारत’ का सुर, डीएम के गीत ने बांधा समां

*जौनपुर: डीआईजी का औचक निरीक्षण, थाना जफराबाद में व्यवस्थाओं की परखी हकीकत*