यूपी में 09 जिलो के एसपी सहित 14 आईपीएस ऑफसरों के हुए ट्रांसफर



उत्तर प्रदेश शासन ने आज सोमवार को प्रदेश में 09 जिलों के पुलिस कप्तान समेत 14 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए। पीलीभीत, गोरखपुर, बलिया, रामपुर, उन्नाव, बागपत, ललितपुर, हापुड़ और चित्रकूट जिले को नया कप्तान मिला है।
बलिया के एसपी विपिन टांडा गोरखपुर के नए एसएसपी बनाए गए हैं। गोरखपुर के एसएसपी दिनेश कुमार पी को पीलीभीत में एसएसपी बनाया गया है। डीजीपी मुख्यालय पर अटैच राजकरण नय्यर को बलिया के नए कप्तान की जिम्मेदारी दी गई है।
चित्रकूट में एसपी अंकित मित्तल अब रामपुर के नए एसपी होंगे जबकि पीएसी प्रयागराज में सेनानायक अविनाश पांडे उन्नाव जिले के नए एसपी होंगे। हापुड़ के एसपी नीरज कुमार जादौन अब बागपत के एसपी होंगे।
बागपत के एसपी अभिषेक सिंह एटीएस में एसपी की जिम्मेदारी संभालेंगे। पुलिस कमिश्नरेट कानपुर में एडीसीपी निखिल पाठक को ललितपुर और दीपक भूकर को हापुड़ का नया एसपी बनाया गया है।
प्रयागराज में अपर पुलिस अधीक्षक गंगापार धवल जायसवाल चित्रकूट में एसपी बना कर भेजे गए हैं। उन्नाव में एसपी रहे सुरेश राव आनंद कुलकर्णी को अभिसूचना लखनऊ, रामपुर के एसपी शगुन गौतम को विजलेंस, किरीट राठौर को पीलीभीत से अभिसूचना आगरा और ललितपुर के एसपी प्रमोद कुमार को डीजीपी ऑफिस में एसपी कानून व्यवस्था बनाया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

डीआईजी वैभव कृष्णा की सलामी में गूंजा आरटीसी दीक्षांत परेड का गौरव, 687 नए आरक्षियों ने लिया सेवा-संकल्प

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 के दूसरे दिन जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया

गुजरात ने विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत बनाए रखा — कुलपति प्रो. वंदना सिंह