क्रान्ति दिवस पर सरकारी तौर पर मनाया गया आजादी महोत्सव , शहीदो के परिजन हुए सम्मानित


जौनपुर। क्रान्ति दिवस के अवसर पर देश भर में मनाये जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में आज सोमवार को जनपद जौनपुर के कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह के में भी भव्य समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने किया।
इस अवसर पर युवा विद्यार्थियों और स्काउट्स के बच्चों द्वारा प्रभात फेरी, तिरंगा यात्रा निकाली गई। तदोपरांत जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और उपस्थित विधायक गण द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित  विधायकगण द्वारा आजादी में  वीरगति प्राप्त किए हुए शहीदों के परिजनों - गंगा प्रसाद तिवारी, प्रभा देवी, मीना देवी, नारायणी देवी, श्याम नारायण सिंह, अमरपाल सिंह, अखिलेश मिश्रा और उर्मिला को अंगवस्त्र और सम्मान पत्र भेंट किया गया। उपस्थित विधायकगण द्वारा आजादी में वीरगति प्राप्त शहीदों को याद करते हुए कहा गया कि उनका त्याग-बलिदान देश कभी भुला नहीं सकता, वर्तमान युवा वर्ग को उनसे प्रेरणा लेना चाहिए, शहीदों से संबन्धित पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए । कार्यक्रम स्थल पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा प्राप्त एल0ई0डी0 से कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया और सूचना अधिकारी मनोकामना राय द्वारा "कर्म योगी" पुस्तक विधायकगण और जिलाधिकारी को भेंट किया गया। सविता अंशुमान द्वारा स्वागत गीत, देशभक्ति गीत गाकर आजादी के वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। 


जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम को यादगार बनाने और कुशलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी अधिकारीगण की सराहना की।
कार्यक्रम में विधायक मड़ियाहूं लीना तिवारी, विधायक केराकत दिनेश चौधरी, विधायक बदलापुर रमेश मिश्र, विधायक जफराबाद डॉ0 हरेंद्र सिंह, जिला विकास अधिकारी बी0बी0 सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी रामदरस यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल,  जिला मिशन प्रबंधक गुलाब सरोज और विभिन्न अधिकारीगण उपस्थित थे।
संचालन उप परियोजना निदेशक कृषि प्रसार डॉ रमेश चंद्र यादव द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।   
           

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर में स्मार्ट मीटर का बड़ा विस्तार: 1.71 लाख से ज्यादा उपभोक्ता जुड़े, अब मोबाइल की तरह होगा बिजली रिचार्ज

*जौनपुर साइबर सेल का बड़ा एक्शन: 240 मोबाइल बरामद, 45 लाख की रिकवरी*

*राशन, गैस और योजनाओं पर सख्ती: डीएम की बैठक में अवैध भंडारण व लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश*