जनपद जौनपुर में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुल 31 लोग गिरफ्तार

जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने शांति भंग की आशंका में कुल 31 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर संबंधित न्यायालय के समक्ष चालान किया।

थानावार विवरण निम्नानुसार है –

थाना शाहगंज पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था के दृष्टिगत कुल 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों में
गुफरान, आरमा, इमरान, तशलीम, इमराना खातून, कुसुम, रन्नू, निर्मला, कलीम तथा वसीम मोहम्मद शामिल हैं।

थाना खेतासराय पुलिस ने शांति भंग की आशंका में 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इनमें फैय्याज, दानिश, अरमान, रमेश बिन्द, शकुन्तला, राम गौतम, सुनीता, सुरेश कुमार, उदयभान, इन्द्रेश पासवान, इन्द्रभान, प्रिंस पासवान तथा गुलशन कुमार शामिल हैं।

थाना खुटहन पुलिस द्वारा 03 व्यक्तियों – अंकित कुमार यादव, मुन्नीलाल तथा राजकेशर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।

थाना सरायख्वाजा पुलिस ने 05 व्यक्तियों – मनोज यादव, लल्लू चौहान, सुशीला देवी, नीतू यादव एवं कलावती को शांति व्यवस्था के दृष्टिगत हिरासत में लेकर चालान किया।

सभी गिरफ्तारियां धारा 170 बी.एन.एस.एस. (BNSS) के अंतर्गत की गईं।
जौनपुर पुलिस ने कहा कि जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय जनता पार्टी जौनपुर मण्डल स्तर पर मनायेगी बलिदान दिवस: पुष्पराज सिंह

हीट वेव को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने जनपदवासियों से की सतर्क रहने की अपील

अधिवक्ताओं पर अत्याचार के खिलाफ आगे आया लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल