तमंचों व कारतूसों के साथ दो युवक गिरफ्तार

जौनपुर। जिले की खुटहन पुलिस ने गुरुवार की रात चेकिंग के दौरान दो युवकों को तमंचा व कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर लिया। आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को दोनों का चालान कर दिया।
खुटहन थाने के उपनिरीक्षक महेंद्र यादव व हमराही जवानों के साथ रसूलपुर तिराहा पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान करीब 2.40 बजे बिना नंबर की बुलेट बाइक सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखे। रोककर तलाशी लेने पर दोनों के पास से 315 बोर का एक-एक तमंचा व एक-एक कारतूस, दो मोबाइल फोन व 630 रुपये मिले। मांगे जाने पर बुलेट के कागजात नहीं दिखा सके। पकड़े गए आरोपितों में बनहरा गांव निवासी सत्यम यादव उर्फ मुलायम यादव व सरपतहां थाना क्षेत्र के झलियहवा गांव निवासी दिलीप मौर्य हैं।

Comments

Popular posts from this blog

राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस,सभी आरोपी दोषमुक्त

पीयू को भारत सरकार से मिला प्रशस्ति-पत्र ,कुलपति के मार्गदर्शन में मिली बड़ी उपलब्धि

अर्ह मतदाता न छूटे, सूची की शुद्धता पर विशेष जोर: एस. राजलिंगम