भारती विद्यापीठ व जेडी कान्वेंट स्कूल में छात्राओं को किया गया जागरूक

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय कस्बा के उत्तरी छोर पर स्थित दो विद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को ध्यान में जागरूकता कार्यक्रम चलाया।मंगलवार की सुबह कस्बा के भारती विद्यापीठ तथा जेडी कान्वेंट स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस टीम ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी अधिकार, हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181 आदि की जानकारी दी। साथ ही उन्हें बताया गया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या आपराधिक घटना की स्थिति में वे तुरंत पुलिस की सहायता ले सकती हैं।उपनिरीक्षक सुरेंद्रनाथ यादव, महिला आरक्षी सुमन सिंह व नेहा यादव ने छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि शक्ति मिशन का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और निडर बनाना है। समाज में तभी वास्तविक सुरक्षा संभव है जब हर महिला अपने अधिकारों को जानकर उनका उपयोग करे।

विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक हैं। कार्यक्रम में शिक्षकों, विद्यार्थियों और पुलिसकर्मियों की उपस्थिति रही। अंत में छात्राओं को सुरक्षा शपथ दिलाई गई तथा आत्मरक्षा के कुछ व्यावहारिक टिप्स भी बताये गये।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर :बरसठी में विवाहिता की रहस्यमयी मौत, पति सहित छह पर हत्या का मुकदमा

जौनपुर जिला अस्पताल में लगी अत्याधुनिक 32-स्लाइस सीटी स्कैन मशीन

*बिजली बिल राहत योजना 1 दिसंबर से लागू*